Tips to live a healthy long life
![]() |
| Enjoy a healthy life |
लगभग सभी लोग लंबी उम्र चाहते है और जब तक जीवित रहे आत्मनिर्भर और तंदुरुस्त रहने का सोचते है। और ये बिलकुल आसान और मुमकिन है। इसके लिए बस आपको अभी से ही अपनी दिनचर्या में थोड़े से बदलाव लाने पड़ेंगे। और यही थोड़े बदलाव के कारण आपका वर्त्तमान और आनेवाला जीवन बहोत ही अच्छा हो जायेगा। आइए विस्तार से जानते है Healthy life style के तरीके।
1) Healthy diet
![]() |
| Healthy diet |
आपका शरीर वैसा ही होता है जैसा आप आहार लेते हो। अपनी उम्र के हिसाब से आपको कितने कैलोरी और पोषण की जरूर है यह जान ले। इंटरनेट के इस ज़माने में यह सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है और उस प्रकार से ही अपने आहार में जरुरी बदलाव करे। आपके शरीर को जरुरी प्रोटीन, विटामिन्स और खनिजतत्त्व मिल पाए इस तरह अपने आहार में अनाज, सब्ज़ी, फल और दूध उत्पाद का समावेश करे।
अगर आप अभी से ही यह बदलाव लायेंगे तो आपके शरीर को जरुरी पोषण मिलने की वजह से लम्बी उम्र तक आपकी महत्वपूर्ण इंद्रियां जैसे की आँख, कान, नाक, जीभ और त्वचा भी सलामत रहेंगी। आप कितना आहार लेते हो यह महत्व की बात नहीं है बल्कि कितने पोषकतत्त्व वाला स्वस्थ आहार लेते हो यह महत्वपूर्ण है।
2) Exercise
![]() |
| Exercise regularly |
स्वस्थ भोजन के बाद लम्बी उम्र तक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम भी बहोत जरुरी है। व्यायाम करने से शरीर के सभी अंग सक्रीय रहते है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है। व्यायाम करने से लम्बी उम्र तक सभी अंग स्वस्थ और कार्यशील रहते है जिसकी वजह से आपको कसी भी कार्य के लिए अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
दिन में कमसे काम 30 मिनिट व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं आप घर पर भी आराम से वयायाम कर सकते हो। और आजकल तो व्यायाम के लिए कई application उपलब्ध है जिसकी मदद से बिना किसी साधन के घर पर भी अच्छी तरह से व्यायाम कर सकते हो।
शारीरिक व्यायाम के साथ मानसिक व्यायाम भी जरुरी है। जैसे की नयी नयी चीजों में कौशल हासिल करना, अलग अलग भाषाए सीखना, दिमागमे ही गाणितिक हिसाब करना, किताबे पढ़ना इत्यादि कई कसरते है। मानसिक व्यायाम करने से लम्बी यादशक्ति भी अच्छी रहेगी।
3) Sleep well
![]() |
| Sleep well |
सोना और अच्छी नींद सोना दोनों में काफी फर्क है। और स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद सोन बहोत आवश्यक है। रात में जल्दी सोना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, जल्दी सोने से हमारे शरीर की प्रणाली खुद ब खुद अपने नुकशान की भरपाई कर लेती है इसी कारण जब हम सुबह जल्दी उठते है तो आनेवाले दिन के लिए शरीर में नयी ऊर्जा और जोश रहता है।
अगर आप देर से सोते हो तो यह प्रणाली सही से कार्य नहीं करती और हमारा शरीर अंदर से धीरे धीरे कमजोर हो जाता है। रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना अगर इस आदत को हम अपने अनादर लाएंगे तो स्वस्थ शरीर और जीवन पायेंगे।
4) Stop bad addiction
![]() |
| Stop bad addiction |
स्वस्थ शरीर के लिए व्यसन की बुरी आदत को छोड़ना जरुरी है। व्यसन करने से फायदा तो होता नहीं बल्कि नुकशान ही होता है। व्यसन करने से सायद थोड़ी देर आपको आनंद मिल सकता है पर इसका शरीर पर बहोत बुरा और गहरा असर पड़ता है। हो सकता है की आपको इसके लक्षण तुरंत देखने को न मिले परन्तु व्यसन का सीधा बुरा असर हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर पड़ता है। इसीलिए अगर लम्बी उम्रवाला स्वस्थ जीवन चाहते हो तो इस बुरी आदत का त्याग करना जरुरी है।
5) Massage
![]() |
| Massage regularly |
मालिश से त्वचा और हड्डियां दोनों स्वस्थ रहते है। मालिश करने से त्वचा में नमीं बरकरार रहती है साथ ही त्वचा पर जल्दी झुर्रिया भी नहीं आती है। मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है और लम्बी उम्र तक उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है। मालिश करने के लिए कई परंपरागत तेल इस्तेमाल किये जाते है उसमे से सरसों का तेल सबसे ज्यादा गुणकारी है।
जरुरी नहीं की आप हररोज़ मालिश करे परन्तु हफ्ते में 1 बार मालिश करने से बहोत फायदा होता है। इससे शरीर की सारी थकान और तनाव दूर हो जाती है। कई लोग सोचते है की गर्मी की ऋतु में मालिश की जरूर नहीं रहती है परन्तु ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अगर आपको ज्यादा गर्मी होती है तो मालिश करने के 2-3 घंटे बाद तुरंत स्नान कर सकते है। इस आदत को अपनाने से आपको आगे बहोत फायदा होगा।
6) Control stress
![]() |
| Control stress |
हर वयक्ति की जिंदगी में किसीना किसी कारण तनाव रहता है पर उसे कभी भी अपने ऊपर हावी न होने देना यह महत्वपूर्ण कौशल है। अगर आप उपरोक्त सभी युक्तियों का तो तनाव अपने आप कम हो जायेगा।
7) Be happy
![]() |
| Be happy |
जीवन एक बार ही मिलता है और उसमे भी समय एकबार बीत गया वो वापस आनेवाला नहीं इसीलिए हर लम्हें को ख़ुशी से जीना चाहिये। खुश रहने से शरीर में एक नई ऊर्जा रहती जो हमें कई बीमारियों से दूर रखती है।








कोई टिप्पणी नहीं