चश्मे के ज्यादा इस्तेमाल से नाक पर उसके निशान और काले धब्बे पड़ जाते है। और जब किसी प्रसंग और उत्सव पर हम चश्मा नहीं पहनते है तो यह दाग चहेरे पर धब्बे की समान बहोत ख़राब लगते है। आज हम जानेंगे चश्मे के कारण नाक पर पड़े काले दाग (glasses marks on the nose) और निशान को हटाने के आसान और प्रभावी घरेलु उपाय (home remedies) के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
Causes of spectacle marks on the nose:
1. चश्मे को लम्बे समय तक पहनकर रखने से पहले तो नाक पर इसके निशान हो जाते है। यह निशान की गहराई चश्मे के प्रकार पर निर्भर होती है जैसे की आपका चश्मा किस material का है और उसका वजन कितना है, इत्यादि।2. अब चश्मे का आकार आपके चहेरे के मुताबिक है या नहीं यानि की कई बार लोग एक ही चश्मे का इस्तेमाल कई महीनो तक करते है परन्तु जैसे जैसे समय बदलता है हमारे चेहरे का आकार भी बदल जाता है। और तब भी वही चश्मा पहनने से नाक पर उसके गहरे निशान होने की संभावना बढ़ जाती है।
3. क्या आप जानते है, हमारे शरीर में ऊपरी त्वचा की कोशिकाएँ डायरेक्ट वातावरण में से ही ऑक्सीजन ले लेती है (1*) । अब चश्मे को पहनकर रखने से नाक पर की त्वचा को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और साथ ही त्वचा की नमीं भी चली जाती है, इसके कारण अब नाक पर जिस जगह चश्मे के कारण निशान पड़ गए थे वह त्वचा काली होने लगती है।
How can I remove spectacle marks on the nose?
अब कई सोचते होंगे की नाक पर चश्मे कारण पड़े दाग को कैसे हटाए और क्या यह दाग दूर होते है? इसका जवाब है हाँ, यह दाग दूर होते है। और इसमें कितना समय लगता है, वो यह दाग कितने गहरे और कितने महीनो से है इस पर निर्भर रहता है। कई बार यह दाग सिर्फ कुछ दिनों में ही दूर हो जाते है और कई बार थोड़े हफ्तों के बाद।7 Effective Home Remedy to remove spectacle marks on the nose:
यहाँ पर नाक पर चश्मे से पड़े निशान और दाग को दूर करने के लिए आसान और असरकारक उपाय बताए गए है, जिसके नियमित इस्तेमाल करने से आप हमेशा के लिए इस दाग से छुटकारा पा सकते हो। इस घरेलु उपाय का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क अवश्य नजर आने लगेगा।1. Almond oil
बादाम तेल vitamin E से समृद्ध है और यह त्वचा पर से दाग धब्बे को दूर करने में बहोत सहायता करता है। यह एक natural moisturizer की तरह त्वचा को नमीं भी प्रदान करता है।
How to use:
बादाम के तेल की थोड़ी बुँदे लेकर जिस जगह चश्मे के कारण दाग पड़ गए हो उस पर लगाए और थोड़ी मसाज करके छोड़ दे। 15-20 मिनिट बाद त्वचा को धोले। आप चाहे तो इसे सोने से पहले रात भर लगाकर रख सकते है।
Repetition:
आप इस उपाय को दिन में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हो।
2. Cucumber
ककड़ी त्वचा को ठंडक प्रदान करती है और झुर्रिया, सनबर्न, और काले दाग-धब्बे दूर करने में भी मदद करती है। ककड़ी त्वचा के रंग को साफ करती है साथ में त्वचा को जलन(irritation) को शांत करती है।
How to use:
ककड़ी की दो गोल स्लाइस ले कर नाक पर चश्मे से पड़े दाग पर रखिए और हलके हाथो से त्वचा पर रब करे या फिर आप ककड़ी के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हो इसके लिए ककड़ी का ताजा जूस निकाल ले और कॉटन बॉल की मदद से इसे त्वचा के प्रभावी हिस्से पर लगा ले और 10-15 मिनिट बाद धोले।
Repetition:
जब तक त्वचा पर से दाग फीके है पड़ जाते या दूर नहीं होते तब तक आप इसे दिने में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हो।
3. Tomato and potato
टमाटर और आलू का इस्तेमाल रसोई में अधिक होता है परंतु इनके गुणों की वजह से आप इसे सौंदर्य सामग्री की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हो। दोनों में ही त्वचा के रंग निखार ने के कुदरती गुण है साथ ही यह त्वचा पर से दाग धब्बे और झुर्रिया दूर करने में भी असरकारक है।
How to use:
आप टमाटर या आलू की स्लाइस को सीधा नाक की त्वचा पर चश्मे के कारण पड़े दाग पर रब कर के 10-15 मिनिट छोड़ दे और बाद में त्वचा को धोले। या फिर आप इनका जूस निकाल के कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगा के इसका इस्तेमाल कर सकते हो।
Repetition:
इस उपाय को भी आप दिन में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हो।
4. Aloe vera gel
सौंदर्य सामग्री मे एलोविरा जेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है , क्योकि यह त्वचा पर से सनटैन, सनबर्न, झुर्रिया, काले धब्बे, मुहाँसो के निशान इत्यादि जैसी समस्या को दूर करने में बहोत ही सहायक साबित हुआ है।
एलोविरा जेल के सूजन कम करने और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुणों के कारण यह सनबर्न में बहोत ही राहत प्रदान करते है।
How to use:
एलोविरा के पत्ते में से ताज़ी जेल को निकाल ले और नाक की चश्मे से प्रभावित त्वचा पर लगा ले। 15-20 मिनिट रखने के बाद धोले।
Repetition :
दिन में 1-2 बार।
5. lemon
How to use:
नींबू का सीधा त्वचा पर इस्तेमाल करने से जलन हो सकती है इसी लिए नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाए और कॉटन बॉल की मदद से नाक की त्वचा पर चश्मे से पड़े हुए दाग पर लगाए और 10-15 मिनिट रखने के बाद पानी से धोले।
Repetition:
रोजाना 1-2 बार।
Repetition:
रोजाना 1-2 बार।
6. Orange peel
संतरे, सेहत और त्वचा के लिए तो गुणकारी होते ही है परंतु इसके छिलके भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है जो त्वचा को काले धब्बे, सनबर्न और मुहाँसो से छुटकारा दिलाने में बहोत ही मदद करता है।
How to use:
1 छोटी चम्मच (1 tsp) संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच(1 tbsp) दूध [या दहीं (plain yogurt)] को मिलाकर पेस्ट बना ले और इसे नाक की प्रभावित त्वचा पर लगा ले। 15-20 मिनिट रहने दे और सुख जाने के बाद पानी से धोले।
Repetition:
जब तक त्वचा पर से दाग हल्के नहीं पड़ जाते या दूर नहीं हो जाते तब तक रोजाना एकबार इसका इस्तेमाल कर सकते है।
7. Apple cider vinegar
Apple cider vinegar का इस्तेमाल त्वचा के पोर्स में से धूल मिट्टी दूर करने और त्वचा को साफ़ रखने में होता है। इसका इस्तेमाल astringent की तरह भी होता है जो आपकी नाक पर चश्मे से पड़े दाग दूर करने में मदद कर सकता है।
How to use:
4-5 tsp पानी में 1 tsp apple cider vinegar को अच्छे से मिक्स कर ले और कॉटन बॉल की मदद से नाक के प्रभावी हिस्से पर लगा ले। और 10-15 मिनिट रखने के बाद पानी से त्वचा धोले।
Repetition:
रोजाना 1 बार इस्तेमाल करे।
Tips for how to prevent glasses marks on nose:
1. अच्छी गुणवत्ता के और वजन में हल्के हो ऐसे चश्मे पहने।
2. अपने चेहरे के आकार के मुताबिक चश्मा चुने जो बहोत टाइट न हो और आपके चेहरे के अनुरूप हो।
3. चश्मे की nose pad और चश्मे को साफ कर के ही पहने और अगर संभव हो तो हर 1-2 घंटे बाद चश्मा उतार के त्वचा को भी पानी से साफ करे।
4. रात में सोने से पहले vitamin E युक्त अच्छी गुणवत्ता के मॉइस्चराइजर को नाक पर जहाँ चश्मे से निशान पड़े हो वह लगाए।
5. यहाँ बताई घरेलु उपाय का इस्तेमाल नियमित करे जिससे त्वचा पर चश्मे के निशान भी न पड़े और दाग हो तो दूर हो जाए।
Conclusion:
अब आप चश्मे के कारण नाक की त्वचा पर पड़ने वाले दाग को दूर रखने की युक्तिया और घरेलु उपाय जान चुके है जिसके कारण आप इस समस्या से बच सकते है। और वापस पहले की तरह ही चमकती साफ़ त्वचा प् सकते हो। आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हुई होगी :)








कोई टिप्पणी नहीं