हृदय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो सबसे अधिक लगातार कार्य करता है। आज हम जानेंगे स्वस्थ हृदय के लिए जरुरी पोषकतत्त्व और इनके स्त्रोत के बारे में।
1)Omega-3 fatty acids
हृदय के स्वस्थ रूप से कार्य करने में Omega-3 फैटी एसिड बहोत मदद करता है। यह आपके हृदय की मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखता है। कितने सालो से American Heart Association सिफारिश करते आ रहे है की हफ्ते में कम से कम दो बार मछली का सेवन करे जो Omega-3 फैटी एसिड से समृद्ध हो। डॉक्टर्स के मुताबिक Omega-3 एसिड हृदय रोग से मरने के जोखिम को कम करता है।
शाकाहारी लोगो के लिए दहीं(yogurt) और अलसी(flax seeds) omega-3 का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
[Read: Nutrition value and the benefits of yogurt]
2)Magnesium
हमारे स्वस्थ हृदय की धड़कन को बनाए रखने में Magnesium बहोत ही जरुरी है। हृदय की मांसपेशियों को आराम देने में Magnesium सहायता करता है।
3)Vitamin D
Vitamin D हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। एक अध्ययन से मालूम हुआ है की जिन लोगो में vitamin D की कमी होती है उन्हें heart stroke का खतरा अधिक रहता है।
विटामिन डी रक्त वाहिकाओं के स्तर में सुधार करके रक्त को स्वतंत्र रूप से बहने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
4) Folic Acid(Vitamin B9)
फोलिक एसिड हमारे स्वस्थ हृदय के लिए जरुरी विटामिन्स में से एक है। यह ब्लड में होमोसिस्टीन एसिड की मात्रा को नियंत्रित करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
5) Potassium
पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह आपकी त्वचा को भी स्वस्थ रखता है फल और सब्जी में से पोटैशियम आसानी से मिल जाता है।
6) CoQ10
Coenzyme CoQ-10 शरीर में पाया जाने वाला पदार्थ है जो विटामिन की तरह ही होता है। यह शरीर की हर कोशिकाओं मे पाया जाता है। हमारे शरीर में ही CoQ10 बनता है जिसे कोशिकाए ऊर्जा में रूपांतरित करके शरीर के सेल की वृद्धि और देखभाल में इस्तेमाल करती है। यह हमारे हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
Best foods for a healthy heart । Foods to reduce acidosis
1. Leafy vegetables
हरे पत्तीवाली सब्जी में सबसे अधिक पोषकतत्त्व होता है जो शरीर को जरुरी है। जैसे की पालक, मैथी की भाजी, हरी धन्या, पुदीना और तुलसी आदि का सेवन करने से शरीर को जरुरी आयरन, ज़िंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे इत्यादि खनिज और vitamin A, B, C और E मिलते है।2. Tomatoes- for healthy heart
लाल लाल टमाटर भी बहोत सारे पोषकतत्त्व से भरपूर है जो हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ाते है, इसमें अधिक मात्रा में लइकोपीन और विटामिन C पाया जाता है जो शरीर को कई तरह से मदद करते है। यह antioxidant गुणों से भी भरपूर है जो फ्री रेडिकल सेल से होनेवाले नुकसान की भरपाई करते है और इसे रोकते है।
[Read: Surprising benefits of tomatoes]
3. Carrot and Radish
गाजर और मूली रक्त की अम्लता को कम करते है। इसमें बीटा केरोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आँखों की रौशनी को बढ़ाता है।4. Bottle gourd (दूधी/लौकी) - Best food to reduce acidosis
शरीर में acidosis (रक्त की अम्लता) को दूर करने के लिए सबसे श्रेष्ठ और असरकारक उपाय है। रोज सुबह नास्ते में दूधी के रस का सेवन करने से acidosis कम हो जाती है। और लगभग 3 महीने में एकदम ख़तम हो जाती है। जिससे हृदय रोग और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से बच सकते है।5. Garlic
लहसुन कैलोरी में कम परन्तु vitamin C, B6 और magnesium जैसे पोषकतत्त्व से भरपूर एक अद्भुत औषधि है। यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है जिससे हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है।6. Seeds
अलसी (Flax seeds), chia seeds आदि में प्रोटीन, आयरन, vitamin B6, कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा में होते है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते है साथ ही हड्डिया, बाल और मांसपेशियों को मजबूत बनाते है। यह omega-3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्त्रोत है।7. Berries
सभी berry antioxidant और vitamin A, C, E, फाइबर जैसे कई सारे पोषकतत्त्व से भरपूर है। Berries हमारी त्वचा के लिए भी बहोत गुणकरी है और यह एंटी एजिंग का काम करती है।8. Whole grains
स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्यप्रद आहार जरूरी है जिसमे गेंहू, चावल, सूजी, मकई, बाजरा इत्यादि whole grains का समवेश होता है।
9. Beans
Whole grains के साथ साथ सभी beans जैसे की अरहर/तूर दाल, मुंग दाल, मसूर दाल, चना दाल, उरद दाल इत्यादि का रोजाना सेवन करने से शरीर को आवश्यक मात्रा में विटामिन्स और खनिजतत्त्व मिल जाते है। यह हृदय, दिमाग और मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाते है।
भारत में लगभग हर मिष्टान में nuts का समावेश होता ही है, जैसे की बादाम, काजू, अंजीर, अखरोट, पिस्ता इत्यादि। यह सभी और इनके अलावा खजूर, तिल और मूंगफली भी हमारे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है।
Conclusion:
आज हमने Important nutrition for a healthy heart के बारे में जाना और यह सभी पोषकतत्त्व के स्त्रोत जो आसानी से उलपब्ध है उनकी लिस्ट देखी। यह सभी आहार निरोगी और स्वास्थ्यप्रद शरीर के लिए आवश्यक nutrients से भरपूर है और सही मात्रा में इनके सेवन से हम सभी प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। आशा है की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी :)
"Stay healthy,
Stay happy"

कोई टिप्पणी नहीं