DIY homemade coffee face scrub and face mask
सुबह उठते ही हमारे दिन की शुरुआत ताज़ा गर्म कॉफ़ी से होती है, जो हमारे शरीर की कार्यक्षमता और चयापचय की क्रिया को बढ़ावा देती है। कॉफ़ी सबसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल होनेवाली पेय पदार्थ है। कॉफ़ी के सेवन के अलावा इसका इस्तेमाल बहोत सारे skin care remedy में भी होता है।
आज हम जानेंगे आप कैसे आप घर पर ही कॉफ़ी की मदद से कितने स्क्रब और फेस मास्क बना सकते है। और कैसे कॉफ़ी आपकी त्वचा को सुन्दर बनाने में सहायता कर सकती है।
How coffee can helps to improve your skin: Coffee face pack and scrub benefits
Antioxidant
कॉफ़ी में कैफीन नामक तत्त्व होता है जो त्वचा में रक्त परिभ्रमण को बढ़ावा देता है जिससे त्वचा में कुदरती चमक आती है। कॉफ़ी के इस लाभ को पाने के लिए कॉफ़ी का स्क्रब सबसे बढ़िया इलाज है, इससे त्वचा पर से मृत कोशिकाए दूर होती है और त्वचा के अंदर से सभी गंदकी भी निकल जाती है साथ ही यह त्वचा को कोमल भी बनाता है।Anti aging
कॉफ़ी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है इसका त्वचा पर सीधा इस्तेमाल करने से त्वचा पर से काले धब्बे और झुर्रिया दूर होती है इसीलिए यह anti aging की तरह भी काम करती है।Acne
कॉफ़ी में CGAs पाया जाता है जो सूजन को कम करने में और बक्टेरिया के सामने लड़ने में मदद करता है।कॉफ़ी का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा पर बार बार होने वाले जखम और संक्रमण से छुटकारा मिलता है साथ ही यह मुँहासो से भी त्वचा की रक्षा करता है।Dark circles
अगर आपको आँखों के निचे काले घेरे की समस्या है तो कॉफ़ी इसमें भी बहोत मददगार साबित हुई है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स को दूर होते है और साथ ही यह आँखों की सूजन को भी कम करता है।Sunburn relief
सनबर्न के सामने राहत पाने के लिए भी कॉफ़ी मदद करती है। इसके लिए एक कप कॉफ़ी तैयार करले फिर उसमे ठंडा पानी मिलाए। एक साफ़ कपडे को इस मिश्रण में डुबोकर रखे और बाद में कपडे में से ज्यादा पानी को निकाल ले और त्वचा के प्रभावित हिस्से पर बांध ले। आप यह उपाय को दिन में कई बार दोहरा सकते है। इससे त्वचा पर से सूजन और सनबर्न कम होगा।Skin cancer
कॉफ़ी में vitamin B-3 अधिक मात्रा में पाया जाता है। कॉफ़ी में ट्राइगोनलाइन(trigonelline) नामक संयोजन मौजूद होता है जो कॉफ़ी बीन्स के भून ने के बाद vitamin B-3 (नियासिन) में बदल जाता है। एक अध्ययन के अनुसार नियासिन त्वचा के कैंसर को रोकने में मदद करता है।Diy coffee face scrub and face mask recipes in Hindi
1. Coffee and aloe vera gel: Homemade best cleanser
Ingredients:
- 1 tsp coffee powder
- 2 tsp aloe vera gel
Method:
एक कटोरी में 1 tsp कॉफ़ी पाउडर और 2 tsp एलोवीरा जेल को मिक्स करे और पेस्ट तैयार कर ले। चहेरे पर 2 मिनिट मसाज करते हुए लगाए और थोड़ी देर बाद धोले।
2. Coffee and coconut oil face scrub: Exfoliates dead cells
Ingredients:
- 1 tsp sugar
- 1 tsp coffee powder
- 2 tsp coconut oil
Method:
Coffee face scrub बनाने के लिए 1 tsp कॉफ़ी पाउडर में 1 tsp शुगर और 2 tsp नारियल तेल मिलाए और अच्छे से मिक्स कर के कॉफ़ी फेस स्क्रब तैयार कर ले। इसे चेहरे पर हलके हाथो से स्क्रब करते हुए लगाए और 5 मिनिट के बाद धोले3. Coffee, honey and gram flour face mask
Ingredients:
- 2 tsp coffee powder
- 1 tsp gram flour
- 1 tsp honey
- 1/2 tsp lemon juice
Method:
2 tsp कॉफ़ी पाउडर में 1 tsp बेसन, 1 tsp शहद और 1/2 tsp नींबू का जूस मिलाए, सभी सामग्री को मिक्स कर के coffee face mask तैयार कर ले। अब साफ चेहरे पर कॉफ़ी फेस मास्क लगाए और 20 मिनिट रखे बाद में चेहरे को धोले।
Benefits:
बेसन आपको मुँहासो के सामने लड़ने में मदद करता है साथ ही यह त्वचा पर से अधिक्तर ऑइल, मृत कोशिकाए और चेहरे पर से छोटे बालो को दूर करता है। यह फेस मास्क आपकी त्वचा के रंग को साफ़ करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल सेल से होनेवाले नुकसान से बचाते है और शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। 4. Coffee and yogurt face mask: Glowing skin face mask
Ingredients:
- 1 tsp coffee powder
- 1 tsp plain yogurt
- Pinch of turmeric powder
Method:
दहीं और कॉफ़ी का फेस मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 1 tsp कॉफ़ी पाउडर, 1 tsp दहीं और चुटकी भर हल्दी पाउडर को मिक्स करे और पेस्ट तैयार कर ले। अब चेहरे पर coffee face mask को लगा ले और 20 मिनिट के बाद धोले।
Benefits:
इस मास्क एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल सेल से बचाता है, यह फेस मास्क त्वचा पर से न केवल मृत कोशिकाओं को दूर करता है बल्कि त्वचा को कोमल भी बनाता है।दहीं में मौजूद लैक्टिक एसिड मुँहासो से छुटकारा दिलाता है और आपकी त्वचा पर से झुर्रिया, suntan और काले धब्बे भी दूर करता है।
Home remedy for skin whitening in 7 days
6. Coffee and honey face mask: Skin tightening face mask
Ingredients:
- 1 tsp coffee powder
- 1 tsp honey
- 1 tsp plain yogurt
Method:
आपकी त्वचा में कसाव लाने के लिए और झुर्रिया दूर करने के लिए coffee and honey face mask सबसे आसान तरीका है। इसके लिए 1 tsp कॉफ़ी पाउडर, 1 tsp शहद और 1 tsp दहीं को अच्छे से मिक्स करे और कोमल पेस्ट तैयार कर ले। फेस मास्क लगाने के 20 मिनिट बाद साफ़ पानी से चेहरे को धोले।
Benefits:
यह फेस मास्क त्वचा में कसाव लाता है साथ ही इसमें शहद और दहीं जैसे कुदरती मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को कोमल बनाते है और झुर्रिया दूर करते है।7. Coffee for dark circles
Ingredients:
- 1/2 tsp coffee grounds
- 1/2 tsp olive oil/ almond oil
Method:
आँखों के निचे काले घेरे को दूर करने के लिए भी आप कॉफ़ी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 1/2 tsp कॉफ़ी पाउडर में 1/2 tsp ओलिव ऑइल या बादाम का तेल मिक्स कर के आँखों के डार्क सर्कल्स पर हल्के हाथो से बिना स्क्रब किए लगाए। और 5-10 मिनिट के बाद धोले।
Conclusion:
त्वचा के लिए कॉफ़ी के इतने सारे फायदे जानने के बाद हमने जाना की कॉफ़ी का इस्तेमाल कर के त्वचा की समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते है। यहाँ पर त्वचा की अलग अलग समस्या के लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल कर के कई फेस मास्क और फेस स्क्रब बनाने की रेसिपी को सीखा।
आशा है की यहाँ पर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी और अगर आप इसका इस्तेमाल करे तो आपकी त्वचा की सभी समस्या दूर हो :)

कोई टिप्पणी नहीं