Monsoon skincare and homemade face mask of Multani mitti: बारिश में त्वचा की देखभाल मुल्तानी मिट्टी के साथ
बारिश का मौसम शुरू होने से वातावरण के साथ साथ हमारी त्वचा में भी बदलाव आते है। कभी त्वचा ऑयली लगती है और कभी शुष्क हो जाती है। और इसी बदलाव के कारण चेहरे और त्वचा पर दाने भी निकल आते है। इसीलिए बारिश के मौसम की शुरुआत से ही अगर हम अपने daily skin care routine में भी थोड़े बदलाव लाए तो होने वाली त्वचा की समस्या से बच सकते है।
आइए जानते है some tips for monsoon skin care के बारे में और home remedy for monsoon skin care जिसके इस्तेमाल से अपनी त्वचा की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
1) Wash your face
सामन्य तोर पर दिन में दो बार अच्छे फेस वॉश से चेहरे को साफ करते है परन्तु बारिश के मौसम में 3 बार भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे त्वचा पर से गंदकी दूर होती है और चेहरा साफ़ रहता है।
2) Stay hydrate
बारिश में वातावरण में नमी होने के कारण पसीने की समस्या बहोत आम हो जाती और जल्दी पसीना न सूखने की वजह से त्वचा पर रेशिस की समस्या भी हो सकती है। वातावरण में नमीं के कारण प्यास जल्दी नहीं लगती परन्तु दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीए इससे शरीर से पसीने के द्वारा निकले हुए पानी की भरपाई हो जाएगी। और पानी शरीर में रहने से त्वचा में भी नमीं की कमी नहीं होगी।
3) Face pack and face scrub
इस मौसम में त्वचा सामान्य तोर पर ऑयली हो जाती है और कभी कभी शुष्क भी हो जाती है इसीलिए त्वचा के अनुरूप फेस मास्क लगा के आप त्वचा को बहार से भी सुरक्षित कर सकते है। जिससे त्वचा में चमक बरक़रार रहेगी। आप मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगा सकते है मुल्तानी मिट्टी के विविध फेस मास्क बनाए जा सकते है जो ऑयली और शुष्क दोनो प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।
4) Monsoon hair care tips
बालो की देख-भाल भी उतनी ही जरुरी है जितनी त्वचा की इसलिए हफ्ते में 2-3 बार बालो को अच्छे शैम्पू से धोए और कंडीशनर करना न भूले। साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार थोड़े गर्म नारियल तेल से scalp(खोपड़ी) की मसाज जरूर करे इससे बालो को पोषण मिलता है साथ ही यह जड़ो से भी मजबूत हो जायेंगे जिससे बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
5) Moisturizer and sun screen
त्वचा पर मॉइस्चराइजर भी लगाना बहोत जरुरी है यह त्वचा को शुष्क होने से बचाता है। और जभ भी बहार जाए तो सन स्क्रीन लॉशन लगाना न भूले क्योंकि बादल होने का मतलब यह नहीं है की वातावरण में UV rays नहीं होगी। इसीलिए sun screen lotion लगा के त्वचा को sun tan और sun burn से जरूर बचाए। और अगर आप मेक-उप का इस्तेमाल करते है तो उसे अच्छे से दूर करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाए।
आइए अब जानते है मुल्तानी मिट्टी के घरेलु फेस मास्क के उपाय जो ऑयली और शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए योग्य है।
| Multani mitti face mask |
Multani mitti(Fuller's earth) face mask for oily skin
मुल्तानी मिट्टी को सीधा पानी के साथ मिक्स कर के भी फेस मास्क लगा सकते है जो सबसे सरल और उपयोगी भी है। अच्छे परिणाम के लिए आप इसमें 1 छोटे टमाटर के जूस को और 1 tsp नींबू के रस को भी मिला सकते है। इन सभी सामग्री को मिक्स कर के फेस मास्क को चेहरे पर 15-20 मिनिट रहने दे और बाद में धोले।
मुल्तानी मिट्टी में कई खनिज तत्त्व अच्छी मात्रा में पाए जाते है जैसे की aluminium silicate और magnesium cloride यह त्वचा को पोषण देते है साथ ही त्वचा में से धूल-मिट्टी और गंदकी को दूर करते है और मुँहासे होने से रोकते है। मुल्तानी मिट्टी के फेस मास्क से त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है जिससे त्वचा में नयी चमक आती है। यह ब्लेक हेड्स और वाइट हेड्स को भी दूर करता है।
Multni mitti face mask for dry skin
मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी सौन्दर्य सामग्री है जिसका इस्तेमाल सभी प्रकार की त्वचा के लिए होता है। शुष्क त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने के लिए 1 tsp मुल्तानी मिट्टी ले उसमे 1 tsp शहद मिलाये और मुलायम पेस्ट तैयार कर ले। चेहरे पर 15 मिनिट यह फेस मास्क लगाकर रखे और बाद में धोले।
इस फेस मास्क से त्वचा में नमीं आती है और शुष्क त्वचा के कारण होने वाली समस्या जैसी की रेशिस और खुजली दूर होती है।

कोई टिप्पणी नहीं