Top 10 surprising benefits of tomatoes with its nutrition facts: टमाटर के 10 अद्भुत फायदे
हमारे रोजाना आहार में हम टमाटर को कहिना कहीं सब्ज़ी, दाल और सलाद में देखते होंगे। आसानी से बाजार में मिलने वाले टमाटर में कई गुण है जिसकी वजह से आपकी सेहत से जुडी हुई लगभग सभी समस्या दूर हो सकती है। इस लेख में आज हम जानेंगे इस छोटे टमाटर के बड़े गुणों के बारे में।
टमाटर की अनेक प्रकार है और इसी कारण यह लाल, पीले, नरंगी, हरे और बैंगनी सहित विभिन्न रंगो में उपलब्ध है। टमाटर कई विटामिन और पोषक तत्त्वों से भरपूर है।
टमाटर के पोषकतत्त्व और अद्भुत फायदे
1)डायबिटीस को नियंत्रित और दूर करता है- Avoid and control diabetes
अगर आप diabetes के मरीज है या आप इस बीमारी से बचना चाहते है तो टमाटर आपके लिए बहोत फायदेमंद है। टमाटर chromium का अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है जिससे diabetes की संभावना कम हो जाती है।
2)हार्टअटैक की संभावना कम करता है- Reduce risk heart attack and bad cholesterol
रक्त में लइकोपीन और बीटा केरोटीन की कमी से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। टमाटर लइकोपीन का अच्छा स्त्रोत है जो ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है जिससे दिल के दौरे जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट रक्त वाहिकाओं के लिए बहोत अच्छा है यह हृदय के कार्य में सहायता करता है।
3)कैंसर संभावना को कम करता है- May reduce cancer risk
कई अध्ययनों के मुताबिक टमाटर का सेवन cancer की संभावना को कम करता है क्योकि, टमाटर में मौजूद लइकोपीन, फ्री रेडिकल सेल के कारण होनेवाले रोग से शरीर की रक्षा करता है। लाइकोपीन,असामान्य कोशिकाओं अनियंत्रित वृद्धि को रोकता है जिसकी वजह से पेट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर के होने की संभावना कम होती है।
4)शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है- Strengthen immune system
टमाटर vitamin C के अच्छे स्त्रोत में से एक है। विटामिन सी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जो वायरल फ्लू और जुखाम जैसे अन्य रोग से बचने में मदद करता है।
5)हड्डियों को मजबूत करता है- Improve bone strength
टमाटर के लाल रंग का कारण उसमे मौजूद लाइकोपीन है। यह लाइकोपीन हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाओं में रजोनिवृति के दरमियान शरीर में लाइकोपीन की कमी से osteoporosis (एक बीमारी जिसमे हड्डिया कजोर हो जाती है।) हों सकती है। टमाटर का नियमित सेवन करने से इस बीमारी से बच सकते है। पके हुए टमाटर को उसके छिलके के साथ खाने से उसमे से Naringenin नामक plant compounds मिलता है जो सूजन दूर करने में और कई रोग से बचने में मदद कर सकता है।
6)आँखों की रोशनी को बढ़ाता है- Improve eye vision
टमाटर में बीटा केरोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में vitamin A में परिवर्तित हो जाता है। आँखों के स्नायु को स्वस्थ रखने में और कार्य करने में vitamin A मदद करता है जिससे आँखों की रौशनी लम्बी उम्र तक सलामत रहती है इससे मोतियाबिंद होने की संभावना कम हो जाती है।
7)पाचनकार्य में सहायता करता है- Helps in digestion
टमाटर की रचना में पाए जाने वाले वेजिटेबल फाइबर हमरे पाचनतंत्र के काम में सहायता करते है। यह कब्ज की तकलीफ को दूर करने में मदद कर सकते है। टमाटर में potassium की अच्छी मात्रा होती है, यह मांसपेसियों को स्वस्थ रखता है और kidney stone जैसी बीमारियों से रक्षा करता है।
8)लौहतत्त्व और पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है- Good source of iron and potassium
टमाटर में आयरन और पोटैशियम की अच्ची मात्रा होने के कारण इसका नियमित सेवन हमें एनीमिया, osteoporosis, सिरदर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी जैसी कई बीमारियों बचाता है। इसके सेवन से रक्त में लाल कण की कमी से होने वाली बीमारिया भी दूर होती है।
9)त्वचा के लिए फायदे- Benefits of tomato for skin
टमाटर का सेवन शरीर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है ही साथ में त्वचा के लिए भी बहोत गुणकारी है। टमाटर के एस्ट्रिंजेंट गुण के कारण यह सनबर्न और सनटैन दूर करने की होम रेमिडी में भी इस्तेमाल होता है। यह त्वचा के ओपन पोर्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है, इसके रोम छिद्रो के बंद होने की वजह से मुँहासे होने की संभावना कम हो जाती है। यह त्वचा को साफ करता है और त्वचा को नयी चमक प्रदान करता है। टमाटर का इस्तेमाल त्वचा के रंग को निखारने के लिए फेस मास्क में भी होता है।
10)बालों के लिए टमाटर के फायदे- Benefits of tomato for hair
टमाटर में vitamin A, B, C or E अच्छी मात्रा में पाए जाते है जो स्वस्थ बालो के लिए जरुरी है। दैनिक 4-5 टमाटर का सेवन करने से कई बीमारिया तो रहेगी साथ ही बालो के गिरने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। टमाटर का नियमित बालो को जड़ो से मजबूत बनाता है है और कुदरती चमक प्रदान करता है।
11) टमाटर के पोषकतत्त्व- Nutrition value tomato
Serving size: medium size(123gm)
Calories: 22
* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.

कोई टिप्पणी नहीं