पपीता के फ़ायदे। Benefits of papaya in Hindi
![]() |
| Papaya |
पपीता पिले रंग फल होता है जिसके अंदर छोटे छोटे काले बीज होते है। यह एक उष्णकटिबंधीय फल है जो की विटामिन C , विटामिन A , फाइबर और कई खनिजत्तत्वो से भरपूर है।
पपीता का इस्तेमाल कई सब्जिया और सलाद बनाने में होता है साथ ही फेस मास्क में भी इसका बहोत इस्तेमाल होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर फल है जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल सूरज के कारण त्वचा पर पड़े suntan और sunburn को दूर करने के लिए भी होता है। पपीता का फेस मास्क लगाने से त्वचा का रंग भी निखरता है और आप जवान भी लगते है।
आज हम यहा पर कुछ ऐसे है पपीता के फ़ायदे जानेंगे। जिसको जानने के बाद आप पपीता का समावेश अपनी रोजाना आहार में जरूर करेंगे।
1)कैंसर की सम्बावना को दूर करता है। Reduce cancer risk
पपीता में विटामिन C पाया जाता है जो की एक एंटीऑक्सीडेंट है इसके साथ साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनोइड्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है। एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके नियमित सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर होने की सम्भावना कम होती है।
2)कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है। Controls cholesterol
शरीर में cholesterol का ज्यादा उत्पादन होना दिल का दौरा और high blood pressure जैसी कई गंभीर बीमारियो का कारण बनता है। पपीता में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो की धमनियों में cholesterol के निर्माण को कम करते है जिससे शरीर में cholesterol की सही मात्रा बनी रहती है।
3)वजन कम करने में सहायता करता है। Helps in wight loss
वजन कम करने के लिए आपकी diet में ऐसी चीजों का होना जरुरी है की जिससे आपके शरीर को जरुरी पोषण भी मिल जाये साथ ही कैलोरी भी कम हो। पपीता पोषकतत्त्वों से भरपूर होने के बाद भी कैलोरी में कम है इसी कारण वज़न कम करने के लिए जरुरी diet में इसका का समावेश होता है। ककड़ी और बाकि फलों की तरह पपीता खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में बहोत सहायता होती है।
4)शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। Boost your immunity
पपीता में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर के रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है। जिससे आप के बीमार होने की सम्भावना कम हो जाती है।
5)डायाबिटीस के लिए अच्छा है। Good for diabetics
जिन लोगो को diabetics की समस्या है वो पपीता को निःसंकोच खा सकते है क्योंकि इसमें शुगर कम होती है इसके बावजूद भी यह मीठा लगता है। इसके सेवन से अगर आपको diabetics नहीं भी है तो उसके होने की सम्भावना कम हो जाती है। और वैसे भी कुदरती रूप में प्राप्त हुई शुगर स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है।
6)आँखों के तेज को बरक़रार रखता है। Improves your eyesight
पपीता में विटामिन C के साथ साथ विटामिन A भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। स्वस्थ आँखो के लिए यह विटामिन बहोत आवश्यक है और पपीता का सेवन करने से आपके विटामिन A की दैनिक आवश्यकता भी पूरी हो जाती है। पपीते का सेवन करने से आपकी आँखों की रौशनी भी बरक़रार रहती है और लंबी उम्र तक चश्मे की जरूर नहीं पड़ती है।
7)पाचनक्रिया में सहायता करता है। Improves digestion
पपीता खाने से जिनको पाचन की समस्या होती वो भी दूर हो जाती है क्योंकि पपीता में फाइबर के साथ साथ papain नामक पाचक enzyme पाया जाता है जो पाचनक्रिया में बहोत मदद करता है।
8) बुढ़ापे के निशानिया दूर करता है। Prevents sign of aging
पपीते का नियमित सेवन करने से जल्दी बुढ़ापा नहीं आता और झुर्रिया भी दूर होती है साथ ही त्वचा में नमीं और चमक बरक़रार रहती है जिसकी वजह से आप की त्वचा जवान लगती है। पपीते का इस्तेमाल चहेरे पर लगाने के लिए भी किया जाता है बहुतसारे फेस मास्क और फेसपेक में इसका इस्तेमाल होता है। इससे त्वचा को उज्जवल बनानेवाले फेसमास्क में भी इसका अधिक इस्तेमाल होता है।
9)मासिक धर्म की पीड़ा दूर करता है। Reduce menstrual pain
पपीता में papain नामक enzyme होता है जो महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान प्रवाह को विनियमित करने और आसान बनाने में मदद करता है और मासिक धर्म के दर्द को कम करता है। इसके सेवन से मासिक धर्म की अनियमितता भी दूर होती है। और शरीर में शक्ति भी बनी रहती है।
10) पपीता के पत्ते के फायदे। Benefits of papaya leaves
पपीता का सेवन तो फायदेकारक है ही परन्तु इसके पत्ते भी बहोत गुणकारी है। डेंगू बुखारमें पपीता के पत्तो का जूस पीने से बहोत जल्द फायदा होता है। इसका कारण यह है की पपीता के पत्तो में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शरीर की रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ावा देते है। साथ ही इसके सेवन से खून में रक्तकणों की संख्या बढ़ती है जिससे बीमारी से लड़ने में सहायता होती है।
11) पपीता के पोषकतत्व। Papaya nutrients
पपीता बहोत सारे पोषकतत्वों से भरपूर एक आदर्श फल है। जिसका सेवन करने से कई बीमारिया और तकलीफे दूर है। यहाँ पर पपीता में समाये पोषकतत्वों के मात्रा की जानकारी टेबल में दी गयी है जो आपकी दैनिक कैलोरी की गिनती में मददरुप होगी।
Serving size: 100gm
Total calories: 43
Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.

कोई टिप्पणी नहीं