आजकल हर एक व्यक्तिको क्लियर, ग्लोइंग, हेल्थी त्वचा चाहिए और इसे पानेके लिए बाजार में बिकते अच्छे से अच्छे ब्रांडके ब्यूटीकेर प्रोडक्ट्स खरीदते रहते हे। इसमें बेशक़ कई लोगो को फायदा हो सकता हे परन्तु कईबार तो ऐसे प्रोडक्ट्सके इस्तेमालके बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ता और कईबार तो reactions भी होते हे।
Teen age में आने के बाद हमारे शरीरमे Hormones के कारण काफी बदलाव आते हे और इसकी वजह से acne or pimples की समस्या होती रहती हे। परन्तु त्वचाकी अच्छे से देखभाल करने से यह काफी हद तक कम हो जाते हे।
कितने लोग ऐसे भी होंगे जिसे निचे दिए गए सवाल या उससे मिलते जुलते सवाल मनमें आते होंगे और उनके जवाब इंटरनेट पर ढूंढते रहते हे।
1) How to get clear skin? / दागरहित क्लियर त्वचा कैसे पाए?
2) Best skincare routine tips / त्वचाकी देखभालके लिए रोजकी दिनचर्या
3) How to remove pimples? / चहेरे परसे दाने और फुंसीको कैसे दूर करे?
वग़ैरह - वग़ैरह ऐसे तो न जाने कई सवाल होंगे, अगर आप भी ऐसे ही सवाल के जवाब पाना चाहते तो इस article गौरसे पढ़े और केवल पढ़े ही नहीं बल्कि इसमें दी गई सूचनाओंका अच्छेसे पालन करे। यहाँ पर बतायी गयी सूचनाओं का पालन करने से 100 % अच्छा परिणाम देखनेको मिलेगा। तो आइये देखते हे की इन अमूल्य सूचनाओं को
1. Don't touch your face again and again without any reason / बार बार बिना मतलब अपने चहेरेको न छुए।
ये सबसे बड़ी मुश्किल हे की कई लोग अपने चहेरेको बार बार छूते रहते हे और उसे खुद भी पता नहीं रहता क्योकि यह उनकी आदत बन चुकी होती हे। दिनभर काम करने से पता नहीं हमारे हाथोमें धूल या मिटटीके कई छोटे छोटे कण चिपके होते हे, अब कई लोग सोचेंगे हमारे हाथ तो इन सब चीजों से साफ़ हे पर उनमे कई बेक्टेरिया होते हे जिनके कारण त्वचा पर फुंसी और दाग हो जाते हे।
2. Wash and Moisturize your face / चहेरा धोए और मॉइस्चराइज़र लगाए
दिनमे कमसे कम अपने चहेरेको अच्छे फेसवॉशसे धोए और धोनेके बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूले क्योकि चहेरा धोने के बाद त्वचामें नमी लानेके लिए यह जरुरी हे। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहेले इसतरह दिन में दो बार चहेरा धोए। कई लोग बॉडी लोशन को चहेरे पर लगा लेते हे पर इससे चहेरेकी त्वचा ड्राई हो जाती हे इसीलिए चहेरे पर सिर्फ मॉइस्चराइज़र ही लगाए। साथ ही pink lips पाने के लिए लिप बाम भी जरूर लगाए। workout करने के बाद भी चहेरेको धोना जरुरी हे।
3. Use face mask or face scrub at least one time in a week / हफ्तेमें एकबार फेसमास्क या फेसस्क्रब इस्तेमाल करे
चहेरेको चमकता रखनेके लिए फेसस्क्रब और फेसमास्क का इस्तेमाल हफ्तेमें एकबार जरूर करें। फेसस्क्रब चहेरे परसे मृत त्वचाको दूर करके चहेरेको साफ़ करता हे। अगर आप सोचते हो ये तो बहोत महँगा पड़ेगा तो आप घर पर भी फेसमास्क और फेसस्क्रब बना सकते हेऔर यही सबसे ज्यादा असर बभी करेगा।
अगर आप बहारके face mask या face pack use नहीं करना चाहते तो homemade face pack और face mask use कर सकते हे।
अगर आप बहारके face mask या face pack use नहीं करना चाहते तो homemade face pack और face mask use कर सकते हे।
4. Drink lots of water / ज्यादा से ज्यादा पानी पीए
पानी हमारी त्वचा को हायड्रेट रखता हे और इससे त्वचाको कुदरती नमीं प्राप्त होती हे और त्वचा चमक उठती हे।
80-90 % त्वचाकी समस्या पर्याप्त मात्रामे पानी पीनेसे दूर हो जाती हे और त्वचा पर झुर्रिया भी जल्दी नहीं आती। Experts के हिसाबसे दिनमे कमसे कम 2-3 liters पानी तो पीना ही चाहिए।
रोज़ाना सुबह नींबू पानी पीने से भी बहोत फायदा होता है। अगर बात चमकती साफ़ त्वचा की हो तो नींबू पानी का समावेश healthy diet में होता ही है। नींबू पानी पीने से सेहत और त्वचा दोनों में नई जान आ जाती है।
5. Use shaving cream for shaving / दाढ़ी करनेके लिए शेविंग क्रीमका इस्तेमाल करे
लड़को के लिए शेविंग करनेसे पहले दाढ़ी को अच्छेसे धोले और बादमे शेविंग क्रीम लगाए। शेविंग क्रीम लगानेसे दाढ़ीके सख्त बाल मुलायम हो जाते हे और आप आसानीसे शेविंग कर सकते हो।
हर बार शेविंग करनेके लिए हमेंशा नयी धारवाली ब्लेड का ही इस्तेमाल करे। एकबार इस्तेमालकी हुई ब्लेड दोबारा इस्तेमाल करने से चहेरेपर ब्लेडके घीसने के निशान पड़ जाते हे। शेविंग करनेके बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाए।
6. Keep pillow and bed sheet clean before sleep / सोनेसे पहले तकिया और बिस्तर साफ़ करले
हमेशा साफ-सुथरे बिस्तर पर ही सोना चाहिए और सोनेसे पहले बिस्तर और तकिये को अच्छी तरह से साफ़ कर ले। क्योंकि उसमें सिर्फ धुल ही नहीं बल्कि हमारे त्वचाके मृत कोष भी होते हे जो अगर दोबारा त्वचा पर चिपक जाये तो स्वास्थ्यके लिए ज़हरका काम करते हे।
अगर आपमें यह अच्छी आदत हे तो बहोत सही बात हे इससे आपके चहेरेपर pimples or acne आनेकी संभावना कम हो जाती हे।
7.Use sunscreen lotion / सनस्क्रीन लोशनका इस्तेमाल करे
सूरजमें से निकलने वाले UV किरणे त्वचाको टेन कर देती हे और कभी कभी तो sunburn भी हो जाता हे। इसीलिए जब भी बहार जाये तो सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाए।
ऐसा बिलकुल भी नहीं हे के सनस्क्रीन लोशनका इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही होता हे, इसे हर ऋतुमें लगाना चाहिए क्योंकि सूरजमें से UV किरणे हमेशा निकलती रहती हे।
8. Use perfect diet plan / संतुलित आहार प्रणालीका इस्तेमाल करे
व्यक्तिकी उम्रके हिसाब से उसके शरीरमें प्रोटीन और विटामिन्सकी जरुरत अलग अलग रहती हे। इसीलिए ध्यान रखेकी आपके आहारमें से आपके शरीरको जरुरी पोषण रहा हे या नहीं।
संतुलित आहार प्रणालीकी कमीसे आपमें कमजोरी और बुढ़ापा जल्दी आनेकी सम्भावना बढ़ जाती हे। इसीलिए हमारे आहारमे हर तरहकी सब्जिया, अलग अलग dairy products , leafy vegetables और fruits का होना जरुरी हे।
9. Watch your stress level / अपने तनावके स्तरका ख़याल रखे
उम्रके हिसाबसे जल्द त्वचा पर झुर्रिया (wrinkles) आना, आंखोके निचे काले धब्बे (Dark circles) पड जाना और बुढ़ापा आनेकी वजह यह तनाव ही हे। तनाव हर किसीकी जिंदगीमें होता ही है। चाहे फिर वो अमीर, गरीब और मिडलक्लास ही क्यों न हो।
इसीलिए तनावको अपने ऊपर कभी भी हावी मत होने देना। इसे दूर और कम करने के लिए आप योगा, कसरत, मोटिवेशनल लेक्चर देखना या अपने पसंदका अच्छा काम करना इत्यादि चीजे कर सकते हो।
10. Have a better sleep / अच्छी तरहसे नींद करे
अच्छी तरहसे सोना भी हैल्थकेर रूटीनका ही एक भाग हे। पूरी नींद लेनेसे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता हे और त्वचा भी। जरूर मुताबिक नींद करनेसे आँखों के निचे काले धब्बे नहीं पड़ते। डॉक्टरके मुताबिक कमसे कम 7-8 घंटेकी नींद क़ाफी हे।
उपर बताये गए सारी सूचनाओंका अमल हमेशा करनेसे आपकी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों ही अच्छे रहेंगे। और कभी भी कुछ अच्छा पानेके लिए सिर्फ सोचना ही नहीं चाहिए बल्कि उसे पानेके लिए काम भी करना चाहिए। "Don't wish for it, work for it."








कोई टिप्पणी नहीं